जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के चर्तुविध संघ के सानिध्य में प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाएगी । पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……….
कुंडलपुर । सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के चर्तुविध संघ के सानिध्य में प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाएगी ।
भक्तांमर महामंडल विधान , पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विधान से भगवान महावीर की पूजा होगी। आचार्य श्री की पूजन एवं मंगल प्रवचन होंगे। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।













Add Comment