समाचार

भगवान 1008 श्री अजितनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया हर्षोल्लास के साथ: चढ़ाया निर्माण लाडू 


चैत्र शुक्ल पंचमी को श्री अजीतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़ी धूम धाम से कल्पतरू तीर्थ इंदौर मध्यप्रदेश में मनाया गया है। पढ़िए विशेष रिपोर्ट …


इदौर। चैत्र शुक्ल पंचमी को श्री अजीतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़ी धूम धाम से कल्पतरू तीर्थ इंदौर मध्यप्रदेश में मनाया गया है। मंदिर निर्माण कमेटी अध्यक्ष श्री अर्पित जैन वाणी, श्रीमती वाणी जैन, पारस जैन, अनिमेष जैन, अनिल जैन, पियूष जैन ने मुख्य लाभ लिया जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि

इस अवसर पर श्री कल्पतरू तीर्थ इंदौर में विश्व की अदभुत रचना त्रिकाल चौबीसी अजीतनाथ भगवान के अभिषेक और शांतिधारा की गई और भगवान को मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू समर्पित किए गए।श्री अजीतनाथ भगवान अभिषेक शांतिधारा एवम निर्वाण लाडू सुबह 8:00 बजे से समर्पित किया गया है अजीतनाथ भगवान के समक्ष निर्वाण लाडू और अभिषेक करने के लिए भक्त जनों ने लाभ लिया

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page