विंध्यगिरि शिखर चूडामणि गोम्मटेश्वर भगवान श्री बाहुबली स्वामी का 1044वां प्रतिष्ठापना दिवस 13 अप्रेल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह सात बजे विंध्यगिरि पर्वत पर विशेष पादपूजा होगी। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
श्रवणबेलगोला। विंध्यगिरि शिखर चूड़ामणि गोम्मटेश्वर भगवान श्री बाहुबली स्वामी का 1044वां प्रतिष्ठापना दिवस 13 अप्रेल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह सात बजे विंध्यगिरि पर्वत पर विशेष पादपूजा होगी। इसके बाद दोपहर 12.00 बजे से विंध्यगिरि पर्वत तलहटी में चौराहे का “भगवान श्री बाहुबली स्वामी वृत्त” नामकरण समारोह होगा।
एस. डी. जे. एम.आई. मेनेजिंग कमेटी के अनुसार कार्यक्रम में परमपूज्य आचार्य श्री अन्तर्मना प्रसन्न सागर जी मुनि महाराज एवं संघस्थ साधुवृंद का सानिध्य रहेगा। नेतृत्व एवं मार्गदर्शन परमपूज्य जगद्गुरु स्वस्ति श्रीमद् अभिनव चारुकीर्ति पंडिताचार्यवर्य भट्टारक पट्टाचार्यवर्य महास्वामीजी का रहेगा।













Add Comment