जैन सोशल ग्रुप स्काई ने बायपास पर एक कैफे में अपने सभी सदस्यों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। गर्मी का पारा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, शहर में पूल पार्टी हो रही हैं। इसी तर्ज पर जैन सोशल ग्रुप स्काई ने बायपास पर एक कैफे में अपने सभी सदस्यों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की संयोजक शिखा, संगीता श्रीमाल, सीमा, वंदना,मोना ने सदस्यों को तंबोला और बहुत सारे गेम्स खिलाए तो वहीं अपनी नृत्य की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में बोर्ड मेंबर्स संस्थापक अनीता जैन, अध्यक्षा ज्योति जैन, पुष्पा, रचना ने हवाई थीम पर आने वाले सदस्यों को पुरस्कार बांटे। हवाई थीम प्रतियोगिता की विजेता सोनाली, दीपिका, प्रियंका और आरती रहे। दूसरी प्रतियोगिता में रुचि चोविष्या जैन, शिखा और ज्योति जैन विजेता रहे।













Add Comment