समाचार

22 मार्च को मनाया जाएगा भगवान का जन्म कल्याणक एवं जन्माभिषेक  जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव में कल होगा जन्म कल्याणक उत्सव 


 22 मार्च को आदिनाथ जिनालय जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव में जन्म कल्याणक महोत्सव का उत्सव मनाया जाएगा।प्रभु का अवतरण (जन्म), बधाई गीत, शांति हवन, श्रीजी का पूजन एवं मुनि श्री बिमल सागर, अनंत सागर जी की प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे।पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट……..


 इंदौर।छत्रपति नगर स्थित आदिनाथ जिनालय जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव में शुक्रवार 22 मार्च को जन्म कल्याणक महोत्सव का उत्सव मनाया जाएगा। सुबह 5.45 बजे पात्र शुद्धि, अभिषेक शांतिधारा का नित्य पूजन होगा। 6.29 बजे से प्रभु का अवतरण (जन्म), बधाई गीत, शांति हवन, श्रीजी का पूजन एवं मुनि श्री बिमल सागर, अनंत सागर जी की प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे। प्रात: 9 बजे इंद्र सभा एवं राज दरबार का पात्रों द्वारा नाटक के माध्यम से मंचन एवं इंद्राणी द्वारा प्रथम दर्शन सौधर्म इन्द्र द्वारा सहस्त्र दर्शन की विधि संपन्न होगी।

 जन्माभिषेक का विशाल जुलूस जाएगा निकाला

दिलीप जैन सचिन जैन ने कहा कि प्रात: 10 बजे दलालबाग से कालानी नगर तक विशाल जन्माभिषेक का जुलूस लाव-लश्कर के साथ निकाला जाएगा। जिसमें 51 रथ, 21 ढ़ोल, 11 घोड़े, 2 बैंड़-बाजा पार्टी सहित शहनाई रथ, ऊंट रथ, नगाड़े व लवाजमा भी रहेगा। इंद्र-इंद्राणी बग्घियों में सवार होंगे तो वहीं समाज बंधु यात्रा में नाचते-झूमते मार्ग में चलेंगे। दलालबाग से प्रारंभ जुलूस कालानी नगर होते हुए पुन: दलालबाग पहुंचेगा जहां इसका समापन होगा। दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मुनिराज के आशीर्वचन होंगे। शाम 7 बजे महाआरती एवं 8 बजे से सौधर्म इंद्र का ताण्डव नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। शनिवार 23 मार्च को तप कल्याणक, रविवार 24 मार्च को ज्ञान कल्याणक एवं 25 मार्च को मोक्ष कल्याणक के साथ ही इस सात दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page