समाचार

महरौनी में हुई मंगल अगवानी : आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज का मंगल विहार सागर की ओर


आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज का ससंघ विहार सागर, मध्यप्रदेश की ओर चल रहा है। आचार्य श्री की 15 मार्च को मंगल आगवानी उत्तर प्रदेश के महरौनी नगर में हुई, जहां श्रावक हर्षपूर्वक आचार्य श्री को गाजे-बाजे के साथ मंदिर जी में लाये। पढ़िए राजीव सिंघा सिंघई रिपोर्ट…


महरौनी। आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज का ससंघ विहार सागर, मध्यप्रदेश की ओर चल रहा है। आचार्य श्री की 15 मार्च को मंगल आगवानी उत्तर प्रदेश के महरौनी नगर में हुई, जहां श्रावक हर्षपूर्वक आचार्य श्री को गाजे-बाजे के साथ मंदिर जी में लाये। यहां दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने पादपक्षालन किया। तत्पश्चात आचार्य श्री ने धर्म सभा को संबोधित कर अपनी अमृतवाणी से सिंचित किया। आचार्य श्री के पडगाहन और आहार देने का सौभाग्य श्री सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष वीरेंद्र डोगरया को प्राप्त हुआ। दोपहर में आचार्य श्री का मंगल विहार मड़ावरा की ओर हुआ। रात्रि विश्राम सैदपुर में हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page