समाचार

चंदप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव16 मार्च मनाया जाएगा  16 मार्च को होगा आयोजित चंदप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव


चंदप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव को भव्य अतिभव्य महामहोत्सव बनाते हुये 16 मार्च को प्रात:7 बजे से अभिषेक, शांतिधारा ,नित्य पूजन एंव विधान कर निर्माण लाडू बडे हर्षोल्लास के साथ चढाया जाएगा।पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट


इंदौर। शनिवार16 मार्च को चन्दा प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याण बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और छत्रपति नगर पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्रो की गोद भराई होगी । प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री चंद्रप्रभ जिनालय मल्हारगंज मैं महामहिम संत शिरोमणि आचार्य भगवंत 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एंव मुनिश्री विमल सागरजी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दिनांक 16 मार्च को अष्टम तिर्थेश 1008 भगवान चंद्रप्रभ का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव का भव्य अतिभव्य महामहोत्सव प्रात:7 बजे से अभिषेक, शांतिधारा ,नित्य पूजन एंव विधान कर निर्माण लाडू बडे हर्षोल्लास के साथ चढाया जाएगा जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तदश्चात 8:30 बजे से छत्रपति नगर मे होने वाले पंचकल्याणक महामहोत्सव मे बने सभी महापात्रो की ‌गोद भराई एंव परवार समाज द्वारा सम्मान किया जाएगा। मुनिश्री विमल सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होगे 9:15 से 1008 चंद्रप्रभ भगवान की पालकी यात्रा निकाली जाएगी.

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page