समाचार

मुनि श्री प्रतीकसागर जी महाराज ने भक्तों को समझाया जैन धर्म जैन धर्म के अर्थ से परिचित करवाया मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज ने


मुनि श्री प्रतीकसागर जी महाराज ने जैन धर्म की महिमा और उसके अर्थ से परिचित करवाया अपने भक्तों को, महाराज के मुखारविंद से जैन दर्शन का सरल भाषा में अलौकिक ज्ञान शिविरार्थियों को करवाया जा रहा है। पढ़िए विशेष समाचार………


आगरा। कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के संत निलय में जैन दर्शन प्रारम्भिक ज्ञान शिक्षण शिविर 14 मार्च से शुरु हो चुका है। गणाचार्यश्री पुष्पदंतसागर जी महाराज के शिष्य क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीकसागर जी महाराज के मुखारविंद से जैन दर्शन का सरल भाषा में अलौकिक ज्ञान शिविरार्थियों को कराया जा रहा है। छह दिवसीय शिविर का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया। साथ ही महिला ने भक्ति गीत पर मंगलाचरण किया।

मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज ने सम्बोधित करते हुए जैन दर्शन के बारे में समझाया। इस दौरान सौभाग्यशाली भक्तों ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| शिविर का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया| संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि ज्ञान शिक्षण शिविर के दूसरे दिन 15 मार्च को श्री महावीर दिगंबर जैन मदिर कमला नगर में प्रात:8:00 बजे से 10:00 बजे तक मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज विशेष धर्मसभा को संबोधित करेंगे| इस अवसर पर मुख्य संयोजक जगदीश प्रसाद जैन,प्रदीप जैन पीएनसी,मनोज जैन बाकलीवाल,अनिल जैन रईस, नरेश जैन,अनिल जैन,महेश जैन, समकित जैन,शुभभ छोटू जैन,समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page