समाचार

आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधिमरण : विद्या विनयांजलि सभा में सम्मिलित हुए श्रध्दालु 


आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि मरण पर विधान एवं आचार्यश्री का पूजन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर दीनदयालनगर मकरोनिया सागर में आयोजित किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट… 


मकरोनिया सागर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि मरण पर विधान एवं आचार्यश्री का पूजन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर दीनदयालनगर मकरोनिया सागर में आयोजित किया गया। इस विनयांजलि सभा में शताधिक लोगों ने भाग लिया।

आचार्यश्री की पूजन व विनयांजलि के समय सभी की आंखें नम हो गईं। पंडित द्वय श्रवण कुमार व सुदर्शन शास्त्री के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारी सहित निखिल शास्त्री, कल्पना जैन शिक्षका, सविता नायक, अशोक गोदरे आदि सम्मिलित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page