समाचार

गणाचार्य विरागसागर महाराज के महाराष्ट्र आगमन की संभावना : महाराष्ट्र जैन समाज ने सामूहिक श्रीफल अर्पित किया


जिस घडी का महाराष्ट्र जैन समाज को बेसब्री से इंतजार था, वह पल अब जल्द ही आने वाला है । शीघ्र ही महाराष्ट्र में गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का आगमन होने वाला है । पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ।


वाशिम । शीघ्र ही महाराष्ट्र में गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का आगमन होने वाला है । मालेगांव समाजसेवक श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा वाशिम जिलाध्यक्ष विनोद रोकडे जैन ने जानकारीदी कि गणाचार्य विराग सागर जी महाराज को श्रीफल देकर महाराष्ट्र मालेगाव शिरपूर जैन आने के लिए निवेदन किया है। गणाचार्य श्री 108 विरागसागरजी महाराज जी के ससंघ सानिध्य में हो रहे विरगोदय पंचकल्याणक महामहोत्सव में, 16 फरवरी को विरागसागर गुरुजी के शिष्य श्री 108 विशेष सागरजी महाराज जी की प्रेरणा से हिंगणघाट, जि (वर्धा) महाराष्ट्र के 300 वर्ष प्राचीन दि.जैन मन्दिर का आगामी पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन हुआ । आने वाली 9 मार्च को गणाचार्य श्री विरागसागरजी गुरुदेव का संसघ का विहार एम.पी से महाराष्ट्र की ओर होने वाला है ।

21 अप्रैल तक गणाचार्य श्री विरागसागरजी संसघ हिंगणघाट में भव्य दिव्य आगवानी होगी । आगामी समय में हिंगणघाट में 21 से 27 अप्रैल तक भव्य पंचकल्यानक में आचार्य ससंघ का सानिध्य एवम उनकी सेवा करने का पुण्यलाभ महाराष्ट्र वासियों को सौभाग्य प्राप्त होगा । जल्द ही गणाचार्य विरागसागरजी ससंघ का विहार महाराष्ट्र की पावन धरा की ओर होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page