समाचार

नगर वासियों ने की भव्य अगवानी : पीर कल्याणी नसिया जी जैन मन्दिर में हुआ मुनिसंघ का मंगल प्रवेश


समाधिस्थ आचार्यश्री अभिनन्दनसागर जी महाराज के युवा शिष्य श्रमण मुनिश्री अनुशरणसागर जी महाराज एवं आगरा नगर गौरव मुनिश्री प्रभासागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश को आगरा के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर नसिया जी पीर कल्याणी में बैण्ड बाजों के साथ हुआ। पढ़िए छोटू जैन की रिपोर्ट…


आगरा। समाधिस्थ आचार्यश्री अभिनन्दनसागर जी महाराज के युवा शिष्य श्रमण मुनिश्री अनुशरणसागर जी महाराज एवं आगरा नगर गौरव मुनिश्री प्रभासागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश को आगरा के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर नसिया जी पीर कल्याणी में बैण्ड बाजों के साथ हुआ। आगरा नगर वासियों ने मुनिवर ससंघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की। मुनिश्री के आगमन से नगरवासियों में हर्ष का वातावरण छा गया। मन्दिर में हुए आगमन के बाद मुनिसंघ ने मूलनायक भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा एवं सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए।

इसके साथ ही मुनिश्री ने अनुशरणसागर जी महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान नसिया जी जैन समाज ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल एवं शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने बताया कि मुनिश्री अनुशरणसागर जी महाराज के प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक मंगल प्रवचन और शाम 6:30 बजे से आनंद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा का संचालन राजेश जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, शुभम जैन छोटू, नरेंद्र जैन सहित समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग एवं गुरुभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page