समाचार

आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधिमरण : विनयांजलि सभा शुक्रवार को

अंबाह। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी विनयांजलि सभा आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज जी के आशीर्वाद से आर्यिका श्री 105 विश्रेय श्री माताजी के सानिध्य में चंदन एकेडमी स्कूल में पोरसा चौराहा पर एक मार्च को सुबह 8.30 आयोजित होगी। जिसमें सभी सुबह 8 बजे परेड जैन मंदिर से माताजी के साथ चलकर चंदन एकेडमी स्कूल पोरसा चौराहा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। चंदन अकेडमी के प्राचार्य राम बबलू सिंह तोमर और जैन समाज के पदाधिकारियों ने आज परेड जैन मंदिर अंबाह में पहुंचकर विश्रेय श्री माताजी के दर्शन कर श्रीफल अर्पित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page