समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में आयोजन : मनाया पद्मप्रभु भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव


श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के छठे पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के छठे पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। तत्पश्चात डॉ. राजीव जैन के निर्देशन में निर्वाण कांड पढ़ा गया। उपस्थित सभी भक्तजनों ने भक्ति भाव के साथ प्रभु पद्मप्रभु के समक्ष एक साथ लाडू समर्पित किया। लाडू चढ़ाते समय सभी ने यह भावना भायी, हे भगवान हम भी इस अमर पद को प्राप्त करें जो आपने प्राप्त किया।

जिससे जन्म मरण का चक्कर खत्म हो और सांसारिक जीवन सदैव के लिए समाप्त हो। इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि जैन, कविता जैन, रतिभा जैन, सुनीता जैन, निशा जैन, रीता जैन, सुनंदा जैन, स्वीटी जैन, मंजरी जैन, पुष्प जैन, मीना जैन, रविंद्र जैन, अंकित जैन, आशु भगत, मनोज जैन, शुभम जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page