जैन समुदाय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में त्याग, तपस्या की मूर्ति आध्यात्म जगत के सूर्य आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज की विन्याजली पूरे विश्व में आयोजित की गयी। नगर के श्री सुधासागर मार्केट में आयोजित विन्याजली में सर्वसमाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियो ने अपनी भावान्जली दी। पढ़िए राजीव सिंघाई रिपोर्ट।
महरौनी ( ललितपुर) । जैन समुदाय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में त्याग, तपस्या की मूर्ति आध्यात्म जगत के सूर्य आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज की विन्याजली पूरे विश्व में आयोजित की गयी। नगर के श्री सुधासागर मार्केट में आयोजित विन्याजली में सर्वसमाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियो ने अपनी भावान्जली दी। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य भगवन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दीप प्रज्जवलन आनंदपुर धाम के महात्मा अघटयुक्ति आनंद ,आर एस एस जिला प्रचारक वीर जी,जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बड़ोनिया , वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनारायण सोनी ,अनिल गोस्वामी, ब्राह्मण महामंडल अध्यक्ष लाला राम वाजपेई,साहू समाज से जमना प्रसाद,श्री रामयश कीर्तन मंडली अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजावत,नगर प्रचारक सौरभ जी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी,नगर पंचायत ईओ साक्षी साहू , क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह संटू राजा ने किया।
आचार्य श्री के जीवन पर दिखाई फिल्म
कार्यक्रम में आचार्य भगवन के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री का प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। आचार्य भगवन की समतापूर्वक समाधि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,जे पी नड्डा, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री, जगतगुरु शंकराचार्य के विन्याजली के संदेश वीडियो को भी दिखाया गया। इस मौके पर दीपांजलि दी गयी और आचार्य भगवन की सामूहिक आरती की गयी। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अपनी भावान्जली अर्पित कर आचार्य भगवन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आनंदपुर धाम के महात्मा अघटयुक्ति आनंद ने कहा कि आचार्य श्री का जीवन त्याग और तपस्या से परिपूर्ण था हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर मोक्ष मार्ग को प्रशस्त करना है। उनके पास अनंत आध्यात्मिक एवं सिद्धी शक्तियां थीं लेकिन उन्होंने कभी दर्शाया नहीं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ोनिया ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि आचार्य भगवन देश के ही नहीं बल्कि विश्वगुरु है। आचार्य श्री ने जो देश और समाज के लिए किया है उसके लिए हमेशा कृतज्ञ रहेगे । उन्होंने विश्वशांति और अहिंसा का संदेश दिया। आर एस एस जिला प्रचारक वीर जी ने आचार्य श्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए।इस मौके पर ह्रदेश गोस्वामी ने भी अपने विचार रखे और कहा कि आचार्य भगवन ने कहा कि जब सम्मान चाहिए हो तो मान छोड़ देना चाहिए। आचार्य भगवन प्रभु के अंश थे।
ये रहे मौजूद
विन्याजली कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर, बाबूलाल नायक,उदयभानु सिंह पार्षद,पवन मैगुवा पार्षद,बार संघ अध्यक्ष श्याम विहारी तिवारी, कुलदीप खरे एडवोकेट,,जे के सोनी,मुनीर बक्श , अंजनी द्विवेदी,श्याम स्वरूप पालीवाल,गायत्री परिवार के महिपाल सिंह एडवोकेट, कैलाश सिसौदिया, गजेन्द्र सिंह बुंदेला,अभय दुबे, पुष्पेन्द्र पटेरिया,सौरभ राजा ,सुरेन्द्र सिंह छायन , सूर्य प्रताप सिंह जमींदार, रवि खरे , राहुल शुक्ला,सी पी सिंह,लखन आर्य , मुकेश सिरवैया,विक्रम प्रताप सिंह, डॉ अखंड प्रताप सिंह,पप्पू राजा,नारायण साहू,अजय पांडेय, देवेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र नायक , आनंद त्रिपाठी,नीशू दुबे,ऋषि तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,दिगम्बर जैन पंचायत समिति,श्री यशोदय तीर्थ कमेटी,श्री चंद्रप्रभु जिनालय कमेटी,श्री शांतिनाथ जिनालय कमेटी,श्री सुधासागर यशोदय महिला मंडल, अखिल भारतीय महिला परिषद का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कवि संजय पांडेय भारत ने किया।













Add Comment