मारुति स्टेट स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट..
आगरा। मारुति स्टेट स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें भक्तों ने प्रभु का अष्टद्रव्यों से भक्तिभाव से पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने सामूहिक रुप से निर्वाण कांड का वाचन कर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया।
इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर अजय जैन, राजीव जैन, संजय जैन, दीपक जैन, शुभम जैन, मुकेश जैन भगत, रश्मि जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment