समाचार

श्री शीतलनाथ महामण्डल विधान की मांगलिक क्रियाएं कीं सम्पन्न : गुदड़ी मंसूर खां जैन मन्दिर में मनाया प्रभु का जन्मकल्याणक महोत्सव


गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ बिहारीलाल जैन धर्मशाला के मूलनायक चमत्कारी श्री 1008 शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में बुधवार को 10वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान शीतलनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ बिहारीलाल जैन धर्मशाला के मूलनायक चमत्कारी श्री 1008 शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में बुधवार को 10वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान शीतलनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया।

इसके बाद भक्तों ने विधानाचार्य रविन्द्र जैन शास्त्री एवं पंडित सौरभ जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मण्डल पर श्रीफल अर्पित कर श्री शीतलनाथ महामण्डल विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।

विधान में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर भजनों पर सुंदर नृत्य किया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सुभाष जैन, वीरेन्द्र कुमार जैन, देवेन्द्र जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, राकेश जैन, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, रविन्द्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त सकल जैन समाज आगरा के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page