समाचार

जैन सोशल ग्रुप स्काई ने की मीटिंग : राजनीति थीम पर महिलाओं ने दी प्रस्तुति 


जैन सोशल ग्रुप स्काई (इंदौर)ने वर्ष 2024 की प्रथम मीटिंग आयोजित की जो की बहुत शानदार रही। इस बार का विषय राजनीति था। जिसमें सभी सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ भाग लिया। पढ़िए एक रिपोर्ट ।


इंदौर । जैन सोशल ग्रुप स्काई (इंदौर)ने वर्ष 2024 की प्रथम मीटिंग आयोजित की जो की बहुत शानदार रही। इस बार का विषय राजनीति था। संयोजक रचना बागरेचा, रिनी जैन, सोनाली जैन और रेशु जैन ने व्यवस्था बहुत अच्छे से संभाली और भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति भी दी। संयोजकों ने राजनीतिक थीम को चुटीला और गुदगुदाता हुआ अंदाज देने के लिए चार टीम भी बनाई । जिनके चारों प्रमुख प्रतिभागी नेता आरती जैन(ड्रामेबाज ), दीपिका जैन(फेकुचंद), संगीता श्रीमाल(बहानेबाज) और सुरुचि जैन (चुगलखोर)ने कमाल की प्रस्तुति दी।

इसके लिए एक पूरा राजनीतिक चुनाव वाला माहौल तैयार किया जिसमें उनके साथियों ने भी इनका पूरा साथ दिया। आयोजन में बूथ बनाकर नाटकीय वोटिंग की भी व्यवस्था थी। जिसमें सभी सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ भाग लिया और अपने पसंदीदा नेता को वोट दिया। बहुमत से दीपिका जैन की फेकूचंद पार्टी विजेता रही। समूह के बाकी सदस्यों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया और नेताओं का किरदार निभाया किसी ने अपने अभिनय तो किसी ने अपने वजनदार संवादों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। रुपाली जैन ने पुष्यमित्र भार्गव, ऐना कांसल ने इंदिरा गांधी, हर्षिता गंगवाल ने सुषमा स्वराज का किरदार निभाकर विजय प्राप्त की। पूरा आयोजन संस्थापक अध्यक्ष अनीता जैन, निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा जैन और वर्तमान अध्यक्ष ज्योति जैन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page