पुष्पगिरी तीर्थ क्षेत्र में पंचकल्याणक महामहोत्सव हो रहा है। सोमवार को मध्य-प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने पुष्पगिरी पंचकल्याणक महामहोत्सव में पहुंचकर आचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी महाराज जी और आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज जी के दर्शन कर चरण वंदना की। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
पुष्पगिरी । सोमवार को मध्य-प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने पुष्पगिरी पंचकल्याणक महामहोत्सव में पहुंचकर आचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी महाराज जी और आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज जी के दर्शन कर चरण वंदना की। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्यश्री प्रज्ञा सागर जी ने कैलाश विजयवर्गीय से निवेदन किया कि पुष्पगिरी तीर्थ क्षेत्र म.प्र का बड़ा तीर्थक्षेत्र है परन्तु यहां जल नहीं है, इसलिए आप कृपया जल प्रबंधन करवाये। पंचकल्याणक महामहोत्सव कमेटी ने इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय का ऐतिहासिक सम्मान किया। इस मंगलमय अवसर पर इंदौर से भी समाज जन उपस्थित हुए।













Add Comment