मुरैना। कर्नाटक में जैनाचार्य की हत्या के विरोध में स्थानीय जैन समाज ने कारोबार बंद कर सांकेतिक धरना दिया। बड़ा मंदिर कमेटी के मंत्री धर्मेंद्र जैन एवं टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने बताया कि कर्नाटक प्रांत के हीराखेड़ी ग्राम में कुछ असामाजिक तत्वों ने 8 जुलाई को जैन आश्रम में चातुर्मासरत जैनाचार्य श्री कामकुमार नंदी जी महाराज का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। उनकी हत्या से भारतवर्ष की सम्पूर्ण जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। पूरे भारत में जैन समाज ने आंदोलन का शंखनाद किया। जगह-जगह प्रदर्शन एवं मौन जुलूस निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने एवं साधुओं की पूर्ण सुरक्षा की मांग की गई। इसी संदर्भ में जैन समाज की शीर्ष संस्थाओं ने जैनाचार्यों के निर्देशानुसार आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में अपने अपने कारोबार, प्रतिष्ठान, दुकान एवं कारखाने आदि बंद कर सांकेतिक धरना दिया। साहित्यकार नमोकर जैन नमन ने अपने जोशीले वक्तव्य एवं ओज पूर्ण रचनाओं से धरने पर बैठे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार किया। अंत में मंदिर कमेटी के मंत्री धर्मेंद्र जैन एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद
मुरैना के जैन समाज ने भी आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर मुनिश्री के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए सांकेतिक धरना दिया। आज यंग दिगम्बर जैन फाउंडेशन, जैन मिलन, संस्कृत महाविद्यालय, जिनेन्द्र सेवा समूह, श्रमण सेवा समूह, सद्भावना ग्रुप, नसियां जी युवा मंडल, ज्ञानतीर्थ युवा संघ, ज्ञानतीर्थ आराधक महापरिवार, पल्लीवाल मंदिर कमेटी, महिला मंडलों सहित धरने पर बैठने बालों में महेशचंद बंगाली, धर्मेंद्र जैन एडवोकेट, राजेंद्र भंडारी, प्रेमचंद जैन, नेमीचंद जैन, द्वारिकाप्रसाद एडवोकेट, सुनील चावला कालू, बालकृष्ण जी, बाबूलाल जैन, अभिषेक टीटू, गेदालाल जैन, मनोज जैन, ओमप्रकाश जैन, दर्शनलाल जैन, विमलचंद जैन, पदम चौधरी, अनूप जैन, सुनील जैन, नितिन जैन, अनूप भंडारी, शैलेश शैलू, विजय मंत्री, महेश जैन खनेता, सुनील पुच्ची, आशीष जैन, मुन्नालाल, पदमचंद, रोशनलाल, रमेशचंद, निर्मल जैन, रज्जू, विनोद तार, सुनीत ठेकेदार, पंकज मेडिकल, अतुल जैन, संजू जैन, ब्रजेश दादा, दिनेश जैन, पिंचू जैन, मनोज नायक, अनिल जैन, कुशल जैन, मुन्नी साहूला, भावना जैन, करुणा जैन, शशि जैन, चेतनमाला जैन, कुसुम जैन, संगीता जैन सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे ।













Add Comment