नागपुर (राजेश जैन दद्दू)। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर गत दिनों हुई दिगंबर जैन साधु की हत्या के विरोध स्वरूप दिगंबर जैन महासमिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिंद्र जैन की अनुशंसा पर नागपुर श्री दिगंबर जैन महासमिति ने ज्ञापन दिया। गडकरी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने सम्पूर्ण जैन समाज के लिए पूरी तरह से मदद देने का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
उसके लिए अपनी ओर से प्रयास करूंगा और उन्होंने कहा है कि मैं सदैव जैन समाज के साथ हूं। इंदौर श्री दिगंबर जैन महासमिति के हंसमुख गांधी, टीके वेद, डॉ. जैनेन्द्र जैन, राजेश जैन दद्दू ने कहा कि गडकरी के आश्वासन से जैन समाज ने उचित कार्रवाई की उम्मीद की।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
+1













Add Comment