समाचार

सात दिन तक चलेगा शिविर : लायंस क्लब इंदौर ग्रेटर के द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ उद्घाटन 


यंस क्लब इंदौर ग्रेटर द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन अनंत नेत्रालय रेस कोर्स रोड पर हुआ। नेत्रों की जांच एवं चिकित्सा हेतु यह शिविर 7 दिन के लिए आयोजित है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। लायंस क्लब इंदौर ग्रेटर द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन अनंत नेत्रालय रेस कोर्स रोड पर हुआ। नेत्रों की जांच एवं चिकित्सा हेतु यह शिविर 7 दिन के लिए आयोजित है, जिसमें सभी लायंस साथी एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के सभी साथी सपरिवार अपनी आंखों की निशुल्क जांच नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों से करवा सकते हैं।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका एवं लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शर्मा थे‌। इस अवसर पर लायंस क्लब इंदौर ग्रेटर की अध्यक्ष सरला सांमरिया सहित लायंस क्लब इंदौर ग्रेटर एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अनेक सदस्य भी उपस्थित थे। सभी इस शिविर का निशुल्क लाभ ले सकते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page