समाचार

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजन : चांदी के काजू के रूप में चढ़ाए गए 256 अर्घ्य


श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस कॉलोनी में सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के छठे दिन विधान के 256 अर्घ्य चांदी के काजू के रूप में चढ़ाए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी में सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के छठे दिन के श्री शान्तिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य राकेश जैन, अभिषेक जैन एवं निर्मल जैन-नीलम जैन परिवार को प्राप्त हुआ l आज विधान की सभी क्रियाएं पंडित राकेश भैया के निर्देशन में हुईं। विधान में 256 अर्घ्य चांदी के काजू के रूप में बॉबी-कविता जैन, दिनेश चंद्र जैन, मनोज जैन चैन वाले, अभिषेक जैन द्वारा चढ़ाए गये l

आज पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र-इंद्राणियो ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया l इस मौके पर मन्दिर कमेटी मंदिर मंत्री दीपक जैन,अध्यक्ष राकेश जैन,अर्थमंत्री अजय जैन, मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी, सह संयोजक मंजीत जैन अर्थ संयोजक पंकज जैन के साथ विनोद रावका नीलम रावका, बाबूलाल, विमल रुचि जैन, अभिषेक नीतू, ललित, एकता मनोज, पूजा पंकज,भावना, शची, वंदना विशाल दीपा, सुहानी, सुपार्श्व, उमंग, संगीतकार मनीष भोपाल, अखिल जैन, सुशील, नृपेंद्र छाबड़ा,सीमा जैन, अशोक उषा,नितिन, रंजीता,मंजीत, रीना, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि ने अर्घ्य चढ़ाकर पुण्य अर्जित कियाl सातवें दिन श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ सुबह अभिषेक एवं विधान एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page