समाचार

आईजा में सक्रिय भूमिका का मिला पुरुस्कार : पवन नाहर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 


ऑल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने पवन नाहर को मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्र झाबुआ जिले से सक्रिय पत्रकारिता कर संघ समाज की सेवा करने व संतों में बढ़ते शिथिलाचार पर अपनी प्रखर आवाज बुलंद करने के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।


थांदला। श्वेताम्बर स्थानकवासी, मूर्तिपूजक, दिगम्बर, तेरापंथ के सबसे बड़े जैन पत्रकारों के संगठन ऑल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने पवन नाहर को मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्र झाबुआ जिले से सक्रिय पत्रकारिता कर संघ समाज की सेवा करने व संतों में बढ़ते शिथिलाचार पर अपनी प्रखर आवाज बुलंद करने के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नाहर इससे पूर्व आईजा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि वर्तमान समय में आईजा के मुख्य परामर्शदाता बनकर संगठन को मजबूत करने के प्रयास करते रहते हैं। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर थांदला पत्रकार संघ व आईजा सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी व चयन समिति का आभार माना है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पवन नाहर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईजा में पैसे व स्थान से ज्यादा सेवा समर्पण के साथ जिन शासन की प्रभावना को महत्व दिया जाता है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने बड़े शहर के नामी पत्रकारों के बजाय आदिवासी जिले के छोटे से शहर थांदला से मुझ जैसे साधारण पत्रकार को असाधारण बना कर फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया है। इसके लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page