समाचार

अनेक धार्मिक क्रियाएं हुईं सम्पन्न : अष्टान्हिका महापर्व के दौरान हुआ सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सतपथ देवास द्वारा 26 जून से सात जुलाई तक श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर जी में अष्टान्हिका महापर्व पर विश्व शांति एवं जगत कल्याण की भावना को लेकर सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर/देवास। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सतपथ देवास द्वारा 26 जून से सात जुलाई तक श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर जी में अष्टान्हिका महापर्व पर विश्व शांति एवं जगत कल्याण की भावना को लेकर सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। विधान के प्रथम दिन आचार्य प्रसन्न ऋषि महाराज एवं पण्डित भागचंद जैन शास्त्री, देवास के सानिध्य में घटयात्रा संत सदन नयापुरा से प्रारंभ होकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं ध्वजारोहण कर्ता दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन राकेश विनायका एवं राष्टीय कार्याध्यक्ष जैन कीर्ति पांड्या द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं आचार्य श्री प्रसन्न ऋषि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत अरविंद पानोत, शैलेन्द्र जैन ने किया। सिद्धचक्र महामंडल विधान में ग्रुप सदस्यों के साथ-साथ समाज के सभी वरिष्ठ, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं महिलाओं ने पुण्यार्जन किया, विधान के प्रथम दिन के पुण्यार्जक विमल- संगीता जैन (वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में), शैलेंद्र-प्रीति जैन एवं संजय-बीना जैन कटारिया रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page