जैन संत श्री ज्ञेयसागर महाराज का ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर वर्षायोग हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर 23 जून को दोपहर 1 बजे से आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज के करकमलों द्वारा संघस्थ बाल ब्रह्मचारी नवीन भैयाजी को जैनेश्वरी मुनि दीक्षा प्रदान की जाएगी। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। नगर की सरजमीं पर जन्मे जैन संत गुरुदेव सराकोद्धारक षष्ठ पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज का पावन वर्षायोग 2023 ज्ञानतीर्थ मुरैना में होना सुनिश्चित हुआ है। पूज्य गुरुदेव श्री ज्ञेयसागर, मुनिश्री ज्ञातसागर एवम संघस्थ ब्रह्मचारी नवीन भैयाजी और महावीर भैयाजी आगरा से पद विहार करते हुए ज्ञानतीर्थ मुरैना पधारे हैं। ज्ञानतीर्थ महाआराधक परिवार, श्री पार्श्वनाथ दि. जैन बड़ा मंदिर कमेटी मुरैना, अतिशय क्षेत्र टिकटोली कमेटी, ज्ञानतीर्थ युवा संघ द्वारा घड़ियाल केंद्र देवरी पहुंचकर पूज्य आचार्य संघ की अगवानी की गई। घड़ियाल केंद्र से भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा प्रारंभ होकर गाजेबाजे के साथ ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर पहुंची। ज्ञानतीर्थ पर गुरुभक्तों द्वारा आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज के पाद प्रक्षालन किया गया। क्षेत्र पर विराजमान ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी आदि सभी ने आरती उतारकर आचार्य संघ की अगवानी की। रविवार 2 जुलाई को दोपहर 1 बजे से पावन वर्षायोग 2023 मंगल कलश स्थापना समारोह मनाया जायेगा।
प्रदान की जाएगी मुनि दीक्षा
कलश स्थापना से पूर्व 23 जून को दोपहर एक बजे से आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज के करकमलों द्वारा संघस्थ बाल ब्रह्मचारी नवीन भैयाजी को जैनेश्वरी मुनि दीक्षा प्रदान की जाएगी। मुनि दीक्षा संस्कार की समस्त क्रियाएं बा.ब्र. जयकुमार निशांत टीकमगढ़, प्रदीप जैन “पियूष” जबलपुर, संजय भैयाजी मुरैना, ब्र. ब. अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी के निर्देशन में सम्पन्न होंगी।
जैन साधु साध्वियां वर्षाकाल के चार माह एकही स्थान पर रहकर साधना करते हैं । वैसे तो वर्षाकाल चार माह का यानिकि 120 दिन के होते है । लेकिन इस वर्ष हिंदी माह के अनुसार एक माह बड़ने से पांच माह यानिकि 149 दिन के होगें ।
आचार्य श्री के वर्षायोग की व्यवस्थाओ के कुशल संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी घोषणा होना अभी शेष है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षायोग समिति में अध्यक्ष योगेश जैन (खतोली वाले) दिल्ली, मुख्य संयोजक रूपेश जैन (चांदी वाले) आगरा, संयोजक जिनेश जैन कालू मुरैना, अर्थ संयोजक अनिल बरैया (बैंक वाले), वीरेंद्र जैन मुरैना, मीडिया प्रभारी मनोज नायक मुरैना, प्रचार संयोजक अभिषेक जैन को बनाए जाने की पूर्ण संभावना है ।
आज ज्ञानतीर्थ पर मंगल प्रवेश के समय महेशचंद जैन, धर्मेंद्र जैन, राजेंद्र भंडारी, डॉ.मनोज जैन, विमल जैन, जिनेश जैन, विजय जैन, नीलेश जैन, राहुल जैन, दिनेश जैन, पंकज जैन, अनूप भंडारी, विनोद जैन, नितिन जैन, सौरभ जैन, सोनू जैन, प्रदीप जैन, सुनील जैन, पारस जैन, कुशल जैन सहित अनेकों गुरुभक्त उपस्थित थे ।













Add Comment