इंस्टाग्राम पर विनय शर्मा नाम के कॉमेडियन जैन समुदाय को चिकन खाने से जोड़कर बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शो में कहा, “यदि किसी रेस्टोरेंट ने जेन चिकन लिखा तो जैन ही इसे खाएंगे”, । शर्मा के इस वक्तत्व ये समाज में आक्रोश है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट..
इंदौर। इंस्टाग्राम पर विनय शर्मा नाम के कॉमेडियन जैन समुदाय को चिकन खाने से जोड़कर बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शो में कहा, “यदि किसी रेस्टोरेंट ने जेन चिकन लिखा तो जैन ही इसे खाएंगे”, । शर्मा के इस वक्तत्व ये समाज में आक्रोश है कि वह यह कैसे सार्वजनिक रूप से कॉमेडी शो में कह सकते हैं?….विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने इसका सख्त विरोध कर इस पर कानूनी कारवाई की मां की।
विनय शर्मा के आगामी शो पुणे मे 17 जून को और बाद में अन्य शहरों में है। संगठन ने अपील की है कि इनकी पुलिस शिकायत के साथ पुरजोर विरोध हो और वीडियो डिलीट के साथ अहिंसा प्रेमी समाज से विनय माफी मांगे। समाज ने सवाल उठाया है कि जैन कॉलोनी में बकरे मुर्गे बिना डर घूमेंगे, इसमें कॉमेडी क्या? क्या सभ्य कॉलोनी में मुर्गे बकरे घूमते? किसी रेस्टोरेंट ने जैन चिकन लिखा तो जैन इसे खाते, यह आप कैसे कह सकते? समस्त शाकाहारी समाज की मांग है कि विनय तुरंत माफी मांगे।













Add Comment