समाचार

रोज कर रहे हैं विहार : महामहिम आचार्यश्री विद्यासागर जी मिले मुनि विराग महाराज

इंदौर /डोंगरगढ़ (राजेश जैन दद्दू)। श्वेतांबर परंपरा के महान संत पूज्य विराग मुनि जी ने गुरुवार को अपने 150 वें उपवास के दिन बालाघाट की ओर विहार करते हुए डोंगरगढ़ पधारकर महामहिम संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी मुनिराज के संसघ दर्शन किए व आचार्य श्री से चर्चा की।

ज्ञात हो कि मुनि विराग जी अभिग्रह(आहार की विधि नहीं मिलने) पूर्ण न होने की स्थिति में आज 150वें उपवास में है और रोज 20-25 किमी पैदल विहार भी कर रहे हैं। आप केवल रोज प्रासुक जल पानी पीते हैं,150 दिवस से आपने इसके अतिरिक्त और कुछ ग्रहण नहीं किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page