श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा की विकासपुरी इकाई की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता महेन्द्र जैन के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रंजना जैन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जैन के नेतृत्व में “चिंतामणी 1008 श्री पार्श्वनाथ जिनालय,पावापुरी” नजफगढ़,दिल्ली में श्री कल्याण मंदिर विधान,परिसर में वृक्षारोपण एवं मुख्य अतिथि डॉ. इन्दु जैन के विशेष सम्मान का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट…
दिल्ली। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा की विकासपुरी इकाई की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता महेन्द्र जैन के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रंजना जैन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जैन के नेतृत्व में “चिंतामणी 1008 श्री पार्श्वनाथ जिनालय,पावापुरी” नजफगढ़,दिल्ली में श्री कल्याण मंदिर विधान,परिसर में वृक्षारोपण एवं मुख्य अतिथि डॉ. इन्दु जैन के विशेष सम्मान का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी श्रावक – श्राविकाओं भक्ति आनंद से पूजा-विधान करते हुए पावापुरी तीर्थ के दर्शन किए एवं फल-फूल आदि के वृक्ष लगाकर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

महावीर की वाणी पहुंचाई जन-जन तक
इस विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रंजना जैन, डॉ. ज्योत्सना जैन, रजनी जैन, संध्या सेठी, सुमन पांड्या, सरोज जैन, शालू जैन, मंजुला कोठारी ने मुख्य अतिथि डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव को संसद भवन के उद्घाटन समारोह में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जैनधर्म का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करते हुए भगवान महावीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने,श्रमण तथा भारतीय नैतिक मूल्यों, भाषा-संस्कृति, शाकाहार के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक-साहित्यिक के क्षेत्र में उनके समग्र योगदान हेतु “आदर्श महिला रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया।

महिला महासभा ने किया सम्मानित
ज्ञातव्य है कि जैनदर्शन, प्राकृत भाषा के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. फूलचन्द जैन ‘प्रेमी’ एवं विदुषी डॉ. मुन्नी पुष्पा जैन,वाराणसी की सुपुत्री तथा समाजसेवी श्री राकेश जैन की जीवनसंगिनी डॉ. इन्दु जैनधर्म-दर्शन-संस्कृति, प्राकृत-संस्कृत हिन्दी-अपभ्रंश भाषा एवं साहित्य, ब्राह्मी लिपि,शाकाहार, पर्यावरण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रूप में निरंतर प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहीं हैं। महिला महासभा ने सरोज जैन को इस सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुधा जैन, शशि जैन, वीना जैन ,लता जैन, प्रीति जैन, रितिका जैन, निर्मल जैन, दीपक जैन, रमेश जैन, अंकुश जैन एवं पावापुरी जिनालय कमेटी के सभी गणमान्य श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।













Add Comment