इंदौर रेवती रेंज जिनालय के प्रमुख, सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर के प्रमुख संजय जैन “मैक्स” का डोगरगढ़ (छत्तीसगढ़) में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में समता पूर्वक समाधिमरण हो गया है। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी और राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अनन्य भक्त, इंदौर रेवती रेंज जिनालय के प्रमुख, सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर के प्रमुख, दिगंबर जैन समाज की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं के पदाधिकारी, इंदौर जैन समाज के गौरव, देवरी के मूल निवासी संजय जैन “मैक्स” का डोगरगढ़ (छत्तीसगढ़) में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में समता पूर्वक समाधिमरण हो गया है।
ब्रह्मचारी सुनील भैया, राजकुमार पाटोदी, राकेश जैन विनायका, विपुल वाजल, धीरेंद्र कासलीवाल, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, रानी दोषी स्मिता जैन, राजेश जैन दद्दू, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, परवार सोशल ग्रुप, जैन मिलन, साउथ तुकोगंज दिगंबर जैन समाज, जबरी बाग नसिया ट्रस्ट सहित अनेक संस्थाओं ने संजय जैन के इस अवसान को दिगंबर जैन समाज की सबसे बड़ी क्षति बताया है। सभी संस्थाओं एवं पदाधिकारियों ने जैन के इस निधन पर शोक व्यक्त किया है।













Add Comment