समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में हुआ आयोजन : श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का समापन हुआ


श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेठ बिहारी लाल धर्मशाला, गुदड़ी मंसूर खां में गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 20 मई से चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का समापन हुए। पढ़िए शुभम जैन की विशेष रिपोर्ट..


आगरा। मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज में कलाकुंज मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 20 मई से चल रहे सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का समापन 4 जून को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें सौभाग्यशाली भक्तों ने अंतिम दिन सर्वप्रथम मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा एवं समस्त श्रीजी की प्रतिमाओं को पांडुकशिला पर विराजमान कर जिन अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की।

इसके उपरांत विधान के समापन पर विधानाचार्य नीरज भैया एवं पंडित प्रेमपाल भैया के कुशल निर्देशन में नित्य नियम पूजन एवं विधान संपन्न कराया। इसके बाद सभी इंद्र-इंद्राणियों ने विश्व शांति के लिए महायज्ञ में आहुतियां देते हुए विश्व शांति की कामना कर सोलह दिवसीय विधान का समापन किया। इस दौरान जैन श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर कलाकुंज मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने दोनों विधानाचार्य का स्वागत-सम्मान किया। विधान को सफल बनाने में कलाकुंज सकल जैन समाज का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर रवीन्द्र जैन, डॉ. राजीव जैन, आदित्य जैन, अजय मास्टर, ललित जैन, प्रमोद जैन, संयम जैन, मुकेश जैन, दीपचंद जैन, राजा जैन, अंकित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, करुणा जैन, कविता जैन, स्वीटी जैन, रिंकी जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page