समाचार

16 दिवसीय शांतिनाथ विधान है जारी : 14वें दिन अर्घ्य प्रभु के समक्ष अर्पित किए


गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में गुदड़ी मंसूर खां के श्री शीतलनाथ जैन मंदिर सेठ बिहारी लाल की धर्मशाला में इन दिनों 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान समापन की ओर है। भक्तों ने 14वें दिन विधान का शुभारंभ नित्यमह पूजन अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में गुदड़ी मंसूर खां के श्री शीतलनाथ जैन मंदिर सेठ बिहारी लाल की धर्मशाला में इन दिनों 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान समापन की ओर है। भक्तों ने 14वें दिन विधान का शुभारंभ नित्यमह पूजन अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद श्रीजी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।

विधान में आए महानुभावों का तिलक अभिनन्दन किया गया। विधान में प्रतिदिन भक्तों को गुरुभक्ति का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। भक्तों ने विधानाचार्य सौरभ जैन शास्त्री एव रविन्द्र भैया जी के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ श्रीजी के समक्ष मण्डल पर अर्घ्य अर्पित किए। इस अवसर पर सुभाषचंद जैन मंदिर व्यवस्थापक, राकेश पार्षद,नरेश जैन, वीरेंद्र जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, सुरेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, जितेंद्र जैन, जीतू जैन, सुमन जैन, सुशीला जैन और समस्त बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page