समाचार

इंदौर गौरव दिवस: 29 मई को उदासीन आश्रम में होगा रक्तदान शिविर, समाजजनों से ब्लड डोनेशन करने की अपील


दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, उदासीन आश्रम ट्रस्ट व महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की ओर से इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 29 मई को सुबह नौ से शाम चार बजे तक उदासीन आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने मानव सेवा के इस महाअभियान में सहभागी बनकर इंदौर गौरव दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, उदासीन आश्रम ट्रस्ट व महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की ओर से इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 29 मई को सुबह नौ से शाम चार बजे तक उदासीन आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने मानव सेवा के इस महाअभियान में सहभागी बनकर इंदौर गौरव दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अमित कासलीवाल, फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू सभी ने कहा कि रक्तदान महादान करके पुण्य कमाएं। हम सभी डोनर को ब्लड टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हो इस विषय पर प्रशासन की सहमति मिली है, जिसकी बाज़ार मूल्य क़रीब 2000 रुपए तक होती है।

हम सभी जानते हैं कि रक्तदान महादान है और पूर्ण रूप से सुरक्षित भी है। हमारे एक बोतल रक्त से चार व्यक्ति को प्लाज्मा /प्लेटलेट्स आदि तरीक़े से सहयोग मिल जाता है। हमारे द्वारा दिए गए रक्त की पूर्ति मात्र 48 घंटे में पूर्ण रूप से हो जाती है। नवीन रक्त हमारे शरीर के लिए ज़्यादा उपयोगी है। परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सचिव सारिका जैन भी अधिक से अधिक रक्त दान करने का सभी से निवेदन किया है। रक्तदान के बाद हमें अपने आप पर गर्व महसूस होता है, कि हम 4-5 लोगों के स्वास्थ्य लाभ (जीवन बचाने ) में सहभागी बने। आपको एक ब्लड डोनेशन कार्ड प्राप्त होगा तो आप आधा घंटे का समय निकालकर इस महाअभियान के साक्षी बनें। आप अपने ग्रुप अध्यक्ष के माध्यम से अपने आने का समय पूर्व में ही बता दें ,ताकि आपके आने पर तुरंत रक्तदान शुरू किया जा सके। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page