कलाकुंज मंदिर कमेटी एवं वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बड़े ही भक्तिभाव के साथ हो रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। कलाकुंज मंदिर कमेटी एवं वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बड़े ही भक्तिभाव के साथ हो रहा है, जिसमें चौथे दिन 23 मई को भक्तों ने विधान का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया।
इस दौरान भक्तों ने जैन धर्म के 15वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान धर्मनाथ के निर्वाण कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर निर्वाण कांड का पाठ कर श्रीजी के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया। इसके बाद भक्तों ने विधानाआचार्य नीरज भैया जी एवं प्रेमपाल भैया जी के कुशल निर्देशन में मंत्राेच्चार के साथ अर्घ्य श्रीजी के समक्ष मंडल पर चढ़ाए। इस अवसर पर भक्तों के भाव प्रभु के प्रति देखते ही बन रहे थे। विधान के समापन पर शाम को भक्तों ने संगीतमय में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा की मंगल आरती की।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 20 मई से आयोजित हो रहे विधान का समापन 04 जून को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। इस मौके पर रविंद्र जैन, राजीव जैन, अजय जैन मास्टर, आदित्य जैन, शुभम जैन, नरेन्द्र जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, करूणा जैन, रजनी जैन, मंजरी जैन, कविता जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment