आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में एवं ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के तत्वावधान में प्रथम बार श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट….
आगरा। संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में एवं ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के तत्वावधान में प्रथम बार श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया गया। विधान का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी के अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया।

जिसके बाद इन्द्र-इन्द्राणियों ने विधानाचार्य शुभम जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ जिनेन्द्र प्रभु के समक्ष मण्डल पर अर्घ्य समर्पित कर श्री मंशापूर्ण महावीर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। इस दौरान पूजा- अर्चना कर रहे भक्तों की खुशी देखते ही बन रही थी। विधान में संगीत शशि जैन के कलाकारों के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर ग्रेटर कमला नगर सकल जैन समाज ने आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज को श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधान का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया। आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में 23 और 24 मई को श्रुत पंचमी महोत्सव श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर-7 बोदला में प्रातः8:00 बजे से मनाया जाएगा। इस मौके पर जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप जैन पीएनसी, अनिल जैन, अनिल रईस, मनोज जैन बाकलीवाल, नरेश जैन, राकेश जैन बजाज, अभिषेक जैन, ममता जैन, अलका बजाज, वंदना जैन, समकित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त कमला नगर सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment