समाचार

जैसवाल जैन परिषद का 28 को होगा वार्षिक समारोह : वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा के साथ होंगे विभिन्न कार्यक्रम

 


आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से जैसवाल जैन परिषद दिल्ली का वार्षिक समारोह रविवार 28 मई को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार दिल्ली में मनाया जा रहा है। समारोह के दौरान ही प्रतिवर्ष जाने वाली तीर्थयात्रा के स्थान एवं समय की घोषणा भी की जाएगी। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


दिल्ली। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद (रजि.) दिल्ली का वार्षिक समारोह एवं वार्षिक तीर्थयात्रा घोषणा कार्यक्रम 28 मई को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ विरोदय निर्माण विहार, दिल्ली में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष अशोककुमार जैन (वर्धमान जनरेटर) गोविंदपुरी, दिल्ली ने बताचा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य गुरुदेव अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से जैसवाल जैन परिषद दिल्ली का वार्षिक समारोह रविवार 28 मई को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार दिल्ली में मनाया जा रहा है। समारोह के दौरान ही प्रतिवर्ष जाने वाली तीर्थयात्रा के स्थान एवं समय की घोषणा भी की जाएगी।

ये होंगे शामिल

समारोह के मुख्य अतिथि मनोज जैन प्रधान, भोपाल एवं नगर पालिका अम्बाह की अध्यक्षा अंजलि जिनेश जैन, अम्बाह होंगे। विशिष्ट अतिथि जगदीशप्रसाद जैन (अध्यक्ष-दिगम्बर जैन परिषद) आगरा, सीए कमलेश जैन (सीएमडी वरुण वैवरेज) गुरुग्राम, रामकिशोर (निगम पार्षद), शकरपुर, दिल्ली एवं अतिथि सगुनचन्द जैन (उत्तम नगर) दिल्ली, धनेंद्र जैन धन्ना (निर्माण विहार) दिल्ली, वीरेंद्रकुमार जैन (बाड़मेर वाले) अजमेर, नितिन जैन (निगम पार्षद) अजमेर, लता गुप्ता (जिलाध्यक्ष भाजपा) शाहदरा रहेंगे।

प्रभु की वन्दना से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार दिल्ली के सभागार में रविवार, 28 मई को प्रातः 10.00 बजे मंगलाचरण एवं बालिका परिषद द्वारा जिनेन्द्र प्रभु की वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। समारोह में मंच उद्घाटन पवन जैन (चावल बाले) नोएडा, चित्र अनावरण मनोज जैन सिद्धार्थ जैन करोलबाग, राकेश जैन (मुरैना वाले) गणेशनगर, दीप प्रज्वलन सुनील जैन अक्षत जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली, रूपेश जैन (मेघा ड्राई फ्रूट) सफदरगंज, जिनवाणी स्थापना महेंद्रकुमार योगेश जैन (हाथीपुरा) शकरपुर, सुनीलकुमार दिवांशु जैन (मोहर वाले) शकरपुर, पं.रमेशचन्द मनोज जैन (मनियां वाले) मंडावली करेंगे। राष्ट्रीय कवि कमलेश जैन बसन्त, तिजारा मंच संचालन करेंगे एवं स्वागताध्यक्ष निर्मल जैन (पूना वाले) होंगे।

सधर्मी बन्धुओं का सम्मान

इस अवसर पर मातृशक्ति आर्थिक योजना में आर्थिक सहयोग करने वाले सधर्मी बन्धुओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर एक लक्की ड्रॉ का आयोजन भी रखा गया है। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह में उपस्थित सभी के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था सुनील जैन अक्षत जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली द्वारा की गई है। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद (रजि.) दिल्ली एनसीआर के महामंत्री निर्मल जैन शाहदरा एवं प्रचार प्रसार मंत्री अजय जैन अजिया ने समस्त सजातीय बन्धुओं से अधिकाधिक संख्या में समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page