अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद के संरक्षक स्वस्ति श्री चारूकीर्ति भट्टारक स्वामी जी, श्रवणबेलगोला की स्मृति में परिषद अपनी पत्रिका ‘बुलेटिन’ का आगामी अंक विशेषांक के रूप में प्रकाशित करेगी। प्रकाशनार्थ सामग्री डॉ. सुनील जैन संचय ललितपुर मानद संपादक के 9793821108 व्हाट्सएप नंबर या suneelsanchay@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट…
ललितपुर (डॉ. सुनील जैन संचय)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद के संरक्षक स्वस्ति श्री चारूकीर्ति भट्टारक स्वामी जी, श्रवणबेलगोला की स्मृति में परिषद अपनी पत्रिका ‘बुलेटिन’ का आगामी अंक विशेषांक के रूप में प्रकाशित करेगी।
इसलिए सभी संतों, विद्वानों, पत्रकारों, समाज श्रेष्ठिजनों, संस्थाओं आदि से अनुरोध है कि स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियों को विशेषांक में प्रकाशनार्थ प्रेषित करें। अंक परिषद के अध्यक्ष डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत, महामंत्री ब्र. जय कुमार निशांत, पंडित विनोद कुमार जैन रजवांस के मार्गदर्शन में प्रकाशित किया जाएगा।
प्रकाशनार्थ सामग्री डॉ. सुनील जैन संचय ललितपुर मानद संपादक के 9793821108 व्हाट्सएप नंबर या suneelsanchay@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं।













Add Comment