समाचार

जैन छात्रावास में समर कैम्प प्रारम्भ: 06 मई को विधिवत उद्घाटन, 31 मई को समापन एवं पुरस्कार वितरण


श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा जैन छात्रावास में समर कैम्प का आयोजन 01 मई से प्रारम्भ हो चुका है । इसमें कई तरह के आयोजन होंगे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


ग्वालियर। श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा जैन छात्रावास में समर कैम्प का आयोजन 01 मई से प्रारम्भ हो चुका है । श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर के महामंत्री डॉ. मुकेश जैन की जानकारी के अनुसार ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज की प्रतिष्ठित संस्था वीर शिक्षा समिति द्वारा माधव डिस्पेंसरी के सामने जैन सेंट्रल स्कूल (जैन छात्रावास) के संचालन के साथ साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा, नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर जैसे अनेकों समाजोत्थान के कार्यो में अपनी गतिशीलता बनाए हुए है । जैन छात्रावास ग्वालियर में अन्य शहरों से आने वाले साधर्मी बन्धुओं के लिए ठहरने के लिये रियायती दरों पर एसी/नॉन एसी, सादा कमरों की बहुत ही अच्छी व्यवस्था रहती है ।

डॉ. जैन ने बताया कि इस वर्ष समिति द्वारा सभी वर्गो के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के प्रांगण में ग्रीष्मकालीन अवकाश में 01 मई से 30 मई तक समर कैम्प चल रहा है । 6 मई को प्रातः 9.30 बजे समर कैम्प का विधिवत उद्घाटन होगा । रविवार 14 मई को सुबह 9.30 बजे मदर्स-डे के उपलक्ष्य में मातृ पूजन, 15 मई से 22 मई तक केवल महिलाओं के लिए पर्सनेलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप, 17 मई को स्तन कैंसर रोग परीक्षण शिविर एवं सेमिनार, 28 मई को सांयकाल 4 बजे से फनफेयर मेला का आयोजन होंने जा रहा है ।

समाजजनों की बनाई चीजों की लगेगी प्रदर्शनी 

सेवाभावी संस्था दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर द्वारा सभी सामाजिक एवं अन्य सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से मेले में विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टाल, मनोरंजन के आइटम एवं जैन समाज के व्यक्तियों द्वारा निर्मित विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय हेतु स्टाल लगाये जाएंगे ।

31 मई को सुबह 9 बजे समर कैम्प का समापन समारोह होगा जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान होगा साथ ही पुरस्कार वितरित भी किए जाएंगे । विस्तृत जानकारी के लिए समिति के कार्यालय में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक अथवा मोवाईल 94253 37785 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page