आर्यिका 105 श्री विश्रेय श्री माताजी के सानिध्य में श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कस्टम रोड, जवाहर गंज, डबरा में सुबह पूजन, अभिषेक और शांतिधारा सहित कई कार्यक्रम हुए। माताजी के सानिध्य में रोज श्याम को धार्मिक शिक्षण शिविर चल रहा है। शिक्षण शिविर में महिलाएं एवं बच्चे लाभ ले रहे हैं। पढ़िए राजू जैन की रिपोर्ट…
डबरा। आर्यिका 105 श्री विश्रेय श्री माताजी के सानिध्य में श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कस्टम रोड, जवाहर गंज, डबरा में सुबह पूजन, अभिषेक और शांतिधारा सहित कई कार्यक्रम हुए। इसके पश्चात महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। सकल दिगंबर जैन समाज की महिलाओं ने माताजी को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

भक्ति भाव से करें स्तुति
माताजी ने प्रवचन में कहा कि सच्चे देव, शास्त्र, गुरु की पूजा भक्ति भाव से करने से हम पूज्य बनते हैं और भक्ति भाव सहित स्तुति करने से यश कीर्ति फैलती है। भक्ति भाव सहित नमस्कार करने से उच्च गोत्र की प्राप्ति होती है और भाव सहित भक्ति ही हमें सुंदर रूप दिलाती है। आठ अंग, आठ उपांग पूर्ण रूप से प्राप्त होना भी सुंदर रूप है। वैय्या वृत्ति करने से हमें निरोगी, ताकतवर, काया मिलती है। प्रभु की भक्ति द्रव्य और भाव पूर्वक करें। इस मौके पर सकल जैन समाज के धर्म प्रेमियों ने प्रवचनों का धर्म लाभ लिया। माताजी के सानिध्य में रोज श्याम को धार्मिक शिक्षण शिविर चल रहा है। शिक्षण शिविर में महिलाएं एवं बच्चे लाभ ले रहे हैं।













Add Comment