समाचार

भामाशाह श्रेष्ठी श्रीमान अशोक पाटनी ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के दर्शन किए: मंदिर प्रमुख ने पंचकल्याणक में प्रतिष्ठित होने वाली प्रतिमा के दर्शन कराए 


किशनगढ़ के ही नहीं वरन देश के भामाशाह अशोक पाटनी, आर के मार्बल किशनगढ़ लेक सिटी उदयपुर में विराजित वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के दर्शन करने के लिए विशेष रुप से पधारे। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…


उदयपुर। किशनगढ़ के ही नहीं वरन् देश के भामाशाह श्रेष्ठी अशोक पाटनी, आर के मार्बल किशनगढ़ लेक सिटी उदयपुर में विराजित वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के दर्शन करने के लिए विशेष रुप से पधारे। आचार्य श्री के दर्शन के पूर्व श्री महावीर दिगंबर जैन जिनालय सर्व ऋतु विलास के दर्शन किए। मंदिर प्रमुख श्री शांतिलाल भोजन ने उन्हें मंदिर का परिचय दिया। गौरतलब है कि यहां पंचकल्याणक 1 मई से 5 मई के मध्य उदयपुर में होगा। उस प्रतिष्ठा में प्रतिष्ठित की जाने वाली प्रतिमा तथा रजत मान स्तंभ का अशोक पाटनी को दर्शन कराया।

अशोक पाटनी ने मंदिर के दर्शन कर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। दर्शन के दौरान मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी तथा पंचकल्याणक आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कमेटी की ओर से श्री शांतिलाल भोजन ने अशोक पाटनी को पंचकल्याणक की आमंत्रण पत्रिका भेंट कर पंच कल्याणक के लिए परिवार सहित आमंत्रित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page