आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराजजी से साधना पूर्ण कर आशीर्वाद पाने का सौभाग्य भारत गौरव साधना महोदधि सिंहनिष्कड़ित व्रत धारी अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ने प्राप्त किया । पढ़िये राजकुमार अजमेरा की रिपोर्ट…
अमरकंटक। संत शिरोमणि, चलते- फिरते भगवन आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराजजी से साधना पूर्ण कर आशीर्वाद पाने का सौभाग्य भारत गौरव साधना महोदधि सिंहनिष्कड़ित व्रत धारी अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ने प्राप्त किया एवं सौम्यमूर्ति उपाध्याय 108 श्री पीयूष सागर जी महाराज दर्शन कर अपने आप को धन्य कहा। आज प्रातः अमरकंटक में मंगल प्रवेश कर सर्व प्रथम संत शिरोमणि का अन्तर्मना ने 557 दिन की साधना सम्मेदशिखर जी के स्वर्णभद्र कूट पर कर पूर्ण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुवर ने तब भी दिया आशीर्वाद
दर्शन कर अन्तर्मना ने कहा कि गुरुवर के दर्शन 2019 में सिद्धवरकूट में हुए थे, उस समय मैंने गुरुवर से सिंहनिष्कड़ित व्रत की बात की थी तो गुरुवर ने अपना मंगल आशीर्वाद दिया था। आज पुनः व्रत करने के बाद आशीर्वाद मिला। दर्शन करने के बाद गुरुदेव संत शिरोमणि से बात कर मुझे बहुत कुछ मिला। अन्तर्मना ने कहा कि सिद्धवरकूट में 5 घंटे मिला था तो हमें बहुत कुछ मिला था और आज भी कुछ घंटों में मैंने बहुत कुछ गुरुदेव से पा लिया।
हुआ विहार
दिन में गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद लेकर उदगांव के लिए अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज जी का अमरकंटक से मंगल विहार हुआ। ये जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,जैन मनीष सेठी ने दी।













Add Comment