श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश श्री अतिशय क्षेत्र महावीर जी में शुक्रवार, 14 अप्रैल को होने जा रहा है। पूज्य गुरुदेव के संघ में 14 पिच्छिकायें हैं। अतिशय क्षेत्र की सीमा पर पूज्य आचार्य संघ की भव्य अगवानी की जाएगी। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
श्री महावीर जी। दिगम्बराचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी महामुनिराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश 14 अप्रैल को प्रात: श्री महावीर जी में होने जा रहा है। अखिल भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैसवाल जैन धर्मशाला श्रीमहावीर जी के महामंत्री सुबोध जैन (हिंडौन सिटी) ने बताया कि परम पूज्य श्वेतपिच्छाचार्य श्री विद्यानन्द जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य अभिक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश श्री अतिशय क्षेत्र महावीर जी में शुक्रवार, 14 अप्रैल को होने जा रहा है। पूज्य गुरुदेव के संघ में 14 पिच्छिकायें हैं। अतिशय क्षेत्र की सीमा पर पूज्य आचार्य संघ की भव्य अगवानी की जाएगी।
रखेंगे आधारशिला
परम् पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज के पावन सान्निध्य में 15 अप्रैल को जैसवाल जैन धर्मशाला के प्रांगण में एक भव्य जिनालय की आधारशिला रखी जायेगी एवं धर्मशाला का जीर्णोद्धार शिलान्यास भी होगा। जिनालय की आधारशिला से पूर्व 48 मंडलीय श्री भक्तामर विधान का आयोजन भी सम्पन्न होगा। इस पावन अवसर पर दिल्ली, मुरैना, अम्बाह, मनियां, धौलपुर, आगरा, राजाखेड़ा, ग्वालियर, मुरार, लश्कर, शमशाबाद, शिवपुरी, डबरा, अजमेर, उज्जैन, भोपाल सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष से हजारों की संख्या में पूज्य गुरुदेव के भक्तगण उपस्थित रहेंगे।
रहेगी भोजन की व्यवस्था
समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति, जैसवाल जैन धर्मशाला के अध्यक्ष सुनील जैन मोना जनरेटर दिल्ली ने सभी सधर्मी गुरुभक्तों को 14 एवं 15 अप्रैल को श्री महावीर जी पहुंचने की अपील की है। पधारे हुए सभी आगन्तुक सधर्मी बन्धुओं के आवास एवं भोजनादि की समुचित व्यवस्था की गई है।













Add Comment