भगवान महावीर का जन्म कल्याणक के अवसर पर दूसरे दिवस मन्दिर जी में बधाइयां गाई गईं। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्री आदिनाथ महिला मंडल द्वारा भजन गाकर जन्म की खुशी मनाई गई। पढ़िए अजय जैन की विशेष रिपोर्ट…
अंबाह। भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। जन्म कल्याणक के अवसर पर दूसरे दिवस मन्दिर जी में बधाइयां गाई गईं। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्री आदिनाथ महिला मंडल द्वारा भजन गाकर जन्म की खुशी मनाई गई। चांदी से बने पालने को सजाया गया, जिसमें भगवान की मूर्ति को विराजमान कर झुलाया गया।

पालना झुलाया गया
महावीर झूले पालना जरा होले झोंका दीजियो.. बाजे कुंडलपुर में बधाई… जैसे गीतों पर भक्त भावविभोर हो गए। भजन गायन के साथ भगवान महावीर को पालना में झुलाया जाता रहा। इस दौरान महिलाओं ने भगवान के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमयी कर दिया। पालने को सजाकर भगवान महावीर की मूर्ति को विराजमान किया गया। पालने से बंधी डोरी को खींचते हुए श्रद्धालु भगवान को झूला झूलाते रहे। परिजनों के साथ लोगों ने भगवान के दर्शन किए।
इसके बाद सामूहिक आरती उतारी गई। लोगों ने एक-दूसरे को भगवान महावीर जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं दीं। मंडल की संस्थापक सदस्य ऊषा भंडारी ने बताया कि भगवान महावीर ने संसार को विश्व शांति जन कल्याण का मार्ग बताया था। इसलिए हम उनके आदर्शों को अपनाकर स्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं













Add Comment