शोदय तीर्थ में विराजमान जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक आयोजन निरंतर चल रहे हैं और श्रावकजन इसका आनंद उठा रहे हैं। मुनि श्री के सानिध्य में धर्म प्रभावना भी हुई। पढ़िए राजीव सिंघई की यह विशेष रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर)। यशोदय अतिशय तीर्थ पर आयोजित श्री पंचकल्याणक महोत्सव एवं चौबीस समोशरण विधान की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है और आयोजकों में उत्साह नजर आ रहा है। यशोदय तीर्थ में विराजमान जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक आयोजन निरंतर चल रहे हैं और श्रावकजन इसका आनंद उठा रहे हैं। मुनिश्री के सानिध्य में जिन अभिषेक और शांतिधारा हुई, जिसका सौभाग्य अनिल जैन छिंदवाड़ा,अंकुर जैन मुरादाबाद,फतेह लाल जयपुर, अंकित चौधरी शिक्षक एवं अभिलाष सिंघई को प्राप्त हुआ। मुनिश्री सुधासागर महाराज को आहार देने का सौभाग्य राजीव सिंघई कुम्हेढी वाले और क्षुल्लक गम्भीर सागर को आहार देने का सौभाग्य राजकुमार सिंघई को प्राप्त हुआ।

स्वार्थ से की गई भक्ति का नहीं मिलता फल
धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुधासागर महाराज ने कहा कि श्रावक का गुरु से प्रश्न हे गुरुदेव मुझे ऐसा कोई मंत्र बता दो कि जीवन में कभी कोई विपत्ति न आए? गुरु ने समाधान किया कि ऐसा तो हो ही नहीं सकता और कोई ये कहता है कि ऐसा कर लो तो तुम्हें विपत्ति नहीं आएगी तो वो गुरु हो ही नहीं सकता क्योंकि ये सृष्टि का ही नियम की पंच परावर्तन से जीवन है तो सुख और दुख विपत्ति का सामना स्वयं करना होगा। स्वयं के कर्म फल भोगने होंगे। यही जीवन है, जिंदगी है। आज तक दुनिया में ऐसी कोई सड़क या रास्ता नहीं बना, जिस पर ये बोर्ड लगा दिया जाए कि इस रास्ते पर कोई दुर्घटना नहीं होगी। स्वार्थ पूर्वक की गई भक्त की भक्ति फलीभूत नहीं होती। ऐसा कोई मंत्र नहीं जो भविष्य की व्याधियों को न होने दे। आज के 90% भक्त की भक्ति स्वार्थ की है क्योंकि उनके स्वार्थ सिद्ध हो जाए या उनका संसार बढ़ जाए तो भगवान है, नहीं तो उनका मानना है कि प्रभु नहीं है। सच्चा भक्त तो वो है जो अपने अच्छा होने पर प्रभु कृपा माने और बुरा होने पर खुद के कर्म का कारण कहे। मंच संचालन नितिन शास्त्री ने किया और सभी का आभार यशोदय तीर्थ कमेटी के गौरव अध्यक्ष प्रशांत सिंघई बंटी ने व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमोद सिंघई, राजा चौधरी, मुकेश सराफ, ऋषभ कठरया, अनिल मिठया, राजेश मलैया नुना, जिनेश मलैया, भागेश खजुरिया, संजीव शास्त्री, आकाश चौधरी, सुनील डेवडिया, सुनील गडौली, शुभम मोदी, अभिषेक सिंघई, अभिषेक खंजाची, आशू पारौल, कमल, हिंमाशु बिजौलिया, संजीव विलौआ, सुबोध पठा, गौरव कठरया सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।













Add Comment