समाचार

भक्तजनों में दौड़ी खुशी की लहर : मुनिश्री सुधासागर जी महाराज का मंगल विहार महरौनी की ओर


मुनिपुंगव सुधासागर एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का टीकमगढ़ प्रवास के बाद महरौनी की ओर मंगल विहार हुआ। पढ़िये राजीव सिंघई की ये रिपोर्ट… 


महरौनी (ललितपुर)। आचार्य भगवन श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का टीकमगढ़ प्रवास के बाद महरौनी की ओर मंगल विहार हुआ। जैसे ही नगर में मंगल विहार की सूचना मिली, भक्तजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुनि संघ की आगवानी के लिए सारे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया, समूचा नगर बैनर और पोस्टर से पट पड़ा। मुनिश्री सुधासागर जी का मंगल पदविहार टीकमगढ़ से टोल प्लाजा के पास स्थित प्रशांत सिंघई के वेयर हाउस तक हुआ, जहां प्रशांत सिंघई परिवार ने पाद प्रक्षालन किया। वेयर हाउस में शंका समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुनिश्री ने श्रावकों के प्रश्नों के उत्तर दिए।

आगमन शनिवार को

शनिवार को महरौनी नगर में मुनि संघ का आगमन होगा जिसकी समाज द्वारा भव्य आगवानी की जायेगी। संचालन अमित शास्त्री जबलपुर और महावीर भैया ने किया। आभार प्रशांत सिंघई वंटी ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page