समाचार

समारोह : मनाया गया चैत्य सागर जी महाराज का 64 वां अवतरण दिवस महोत्सव


सारांश

आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज का 64 वां अवतरण दिवस महोत्सव एवं भव्य दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्यश्री ने दीक्षार्थी जीतू भैया एवं आर्यिका दीक्षार्थी को क्षुल्लक दीक्षा एवं आर्यिका दीक्षा प्रदान कीं। पढ़िये शुभम जैन की रिपोर्ट… 


आगरा। मोती कटरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, तार की गली परिसर में बुधवार को आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज का 64 वां अवतरण दिवस महोत्सव एवं भव्य दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें आचार्यश्री ने सर्वप्रथम दीक्षार्थी जीतू भैया एवं आर्यिका दीक्षार्थी को क्षुल्लक दीक्षा एवं आर्यिका दीक्षा प्रदान कर मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। इस दौरान सौभाग्यशाली भक्तों ने दो दीक्षार्थी को नवीन पिच्छी भेंट की।

इसके बाद भक्तों ने आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज का 64 वां अवतरण दिवस मनाया। जिसमें भक्तों ने अर्घ्य द्रव्य का थाल सजाकर आचार्यश्री का पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने आचार्यश्री को शास्त्र भेंट किए। इस अवसर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, एटा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद टूंडला,आगरा के सकल जैन समाज ने आचार्यश्री को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में तार की गली मोती कटरा जैन मन्दिर में 11 से 12 फरवरी के मध्य श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राकेश जैन परदेवाले, विवेक जैन, अंनत जैन कागजे वाले, पंकज जैन, दीपक जैन, विजय जैन, अनिल जैन सहित समस्त मोती कटरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page