समाचार

देश के 4 राज्यों के 12 शहरों में 21 स्थानों पर लगाए प्याऊ: आरएमडी ग्रुप और पुलक संस्था ने परोपकारी कार्य से खींचा ध्यान


सारांश

जैन संस्कृति की विरासत को और आगे बढ़ाते हुए पुलक संस्था ने आरएमडी ग्रुप के सहयोग से अभिनव कार्य शुरु किया है । अब तर यह संस्था देश के चार राज्यों और 12 शहरों में निशुल्क प्याऊ स्थापित कर चुकी हैं । पढ़िए विस्तार से….


आचार्य श्री पुलक सागर जी की प्रेरणा से चल रही परोपकारी संस्थान पुलक संस्था ने देश भर में एक अनूठा कार्य करने का बीड़ा उठाया है । जिन संस्कृति की परोपकारी संस्कारों से ओत-प्रोत पुलक संस्था और आर.एम.डी ग्रुप परिवार की ओर से शोभा रसिकलाल धारीवाल जी के आर्थिक सहयोग से देश के चार राज्य, जिसमें महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान और मध्यप्रदेश के 12 शहरों में 21 स्थानों पर निशुल्क प्याऊ स्थापित की है ।

पुलक प्याऊ अभियान के संयोजक हेमंत सेठ ने श्रीफल जैन न्यूज़ पर इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि नवंबर 2020 से यह अभियान शुरु किया और मार्च 2021 तक यह अभियान चला । जिसमें आरएमडी ग्रुप की शोभा रसिकलाल धारीवाल परिवार की ओर से आर्थिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और प्याऊ स्थापित होने के बाद उनका संचालक, उस शहर में पुलक संस्था के सेवाभावी सदस्य करते हैं । अभियान के संयोजक हेमंत सेठ ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य वर्ष 2023 में 25 और प्याऊ स्थापित करने का है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page