दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर छीपीटोला में आयोजन
आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच नोंक-झोंक

आगरा. शुभम जैन | आगरा में सोमवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन पंचायती मंदिर छीपीटोला के साथ सकल जैन समाज आंदोलन की राह पर निकला । सोमवार को जैन भवन से झारखंड स्थित श्री सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार द्वारा को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में सकल जैन समाज आगरा द्वारा शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला
। इस दौरान सकल जैन समाज ने एसीएम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंप इस गम्भीर मामले में दखल देने की मांग की । झारखंड सरकार द्वारा अभी हाल ही में जैन तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी को वन अभ्यारण्य बनाने का प्रपोजल केंद्रीय वन मंत्रालय को सौंपा है । इससे देश भर के सकल जैन समाज मे रोष का माहौल बना हुआ है । इसके विरोध में सोमवार को जैन भवन छीपीटोला से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन पंचायती मंदिर छीपीटोला प्रबन्ध समिति ने पैदल मार्च किया ।

महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर किया आंदोलन
सकल जैन समाज के साथ जैन भवन से बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष युवक युक्तियां हाथों में स्लोन की पट्टी लेकर जयकारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जूलुस निकाला । शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जा रहे विरोध जूलुस को प्रशासन द्वारा स्वीकृति न मिलने के चलते जूलुस को थाना रकाबगंज पुलिस ने छीपीटोला पर रोक दिया ।
आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच हुई नोंक-झोंक
जूलुस का नेतृत्व कर रहे प्रवीन जैन का पुलिस के आलाधिकारियों से काफी नोंक-झोंक हुई । इसके बाद जिला मुख्यालय के पास प्रवीन जैन ने एसीएम और सीओ छत्ता अर्चना सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांगों का एक ज्ञापन सौंपा ।
समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
अध्यक्ष दिलीप जैन मंत्री प्रवेश जैन,प्रवीन जैन नेताजी दीपक जैन,प्रदीप जैन,अश्वनी जैन अनूप जैन,मुरारीलाल जैन, रोहित जैन,आशू जैन,लव जैन, राजीव जैन,उषा जैन सपना जैन पार्षद,समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

सम्मेद शिखर पर जैन धर्म के तीर्थंकरों का मोक्ष
श्री सम्मेद शिखर जैन समाज की आस्था का केंद्र है यहां से जैन धर्म के कई तीर्थंकर मोक्ष गए है । आंदोलनकारियों ने प्रशासन के जरिए केन्द्र और राज्य सरकार को चेताया कि समाज किसी भी सूरत में इसे वन अभ्यारण्य नहीं बनने देगा ।












