समाचार सम्मेदशिखर

श्री सम्मेद शिखर तीर्थ बचाओ आंदोलन के अंतर्गत सकल जैन समाज ने निकाली महारेली : उपखंड अधिकारी को दिया राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन

मदनगंज किशनगढ़, प्रियंका सेठी । सकल जैन समाज किशनगढ़ द्वारा शुक्रवार को सुबह शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घोषित कर इको सेंसिटिव जॉन के अंतर्गत पर्यावरण पर्यटन व अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देने वाली अधिसूचना क्र. 2795 (ई) जारी करने के विरोध में महारेली निकाल कर अधिसूचना को निरस्त करने को मांग करते हुए उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

महारेली जैन भवन से प्रारंभ होकर सिटी रोड, मैन चौराहा, मिल चौराहा होते हुए उपखंड अधिकारी निवास पहुंचा। महारैली में सकल जैन समाज के बालक, बालिकाएं, महिलाए व पुरुष हाथो में जैन ध्वज के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे। महारैली के माध्यम से हजारों जैन धर्मावलंबियों ने उपखंड अधिकारी निवास पर पहुंचकर सकल जैन समाज के पदाधिकारियों द्वारा उपखंड अधिकारी परसाराम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया की झारखण्ड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी को वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घोषित कर इको सेंसिटिव जॉन के अंतर्गत पर्यावरण पर्यटन व अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देने वाली अधिसूचना क्र. 2795 (ई) बिना जैन समाज से आपत्ति या सुझाव लिए जारी की थी। जिसका सम्पूर्ण देश का जैन समाज विरोध करता है एवं सम्मेद शिखर जी की पवित्रता और स्वतंत्र पहचान को नष्ट करने के लिए झारखण्ड सरकार की अनुसंशा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी गजट को रद्द करवाकर पर्वतराज और मधुबन को पवित्र जैन तीर्थस्थल घोषित करने की सरकार से मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से जैन धर्म के बीस तीर्थंकरो एवं करोड़ो मुनियों की निर्वाण स्थली होने के कारण श्री सम्मेद शिखर जी का कण-कण समस्त जैन समाज के लिए पूजनीय एवं वंदनीय है। शाश्वत जैन तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी के संरक्षण, पवित्रता और स्वतंत्र पहचान देने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों मे दिगंबर जैन समाज श्वेतांबर जैन समाज के सैकड़ों अनुयायी मौजूद थे।

आर के परिवार से श्री सुरेश जी पाटनी सुशीला जी पाटनी मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जी भुंच श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश चंद गगंवाल मंत्री विनोद चौधरी श्री मुनीसुव्रत दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी मंत्री सुभाष बड़जात्या दिलीप कासलीवाल चेतन प्रकाश पांड्या एमके जैन महावीर प्रसाद गंगवाल संपत दगड़ा राकेश मोहन पहाड़िया इंद्र चंद पाटनी सुशील अजमेरा संजय पापडीवाल राजकुमार दोषी नरेश दगड़ा पंकज पहाड़िया सुशील काला पवन लुहाडिया सुभाष चौधरी ज्ञानचंद पाटनी निरंजन बैद अतुल लुहाडिया दीपक रारां राजीव गंगवाल राजेंद्र चौधरी आनंद बज अशोक सेठी एवं श्वेतांबर समाज से अरविंद मोदी जितेंद्र सिसोदिया महेंद्र सिंह माणिक्चंद देवड़ा सूर्य प्रकाश कोठारी नौरतमल पाटनी आदिनाथ नवयुवक मंडल ज्ञानोदय नवयुवक मंडल महिला महासमिति महिला महासभा चेलना जागृति महिला मंडल चंद्रप्रभु महिला मंडल महावीर महिला मंडल पुलक जन चेतना मंच मुनिसुव्रतनाथ नवयुवक मंडल सहित हजारों महिला पुरुष इस जुलूस में साथ में थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page