समाचार हमारी संस्कृति और पर्व

सिद्धचक्र महामण्डल विधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मच रही धूम

सिद्धचक्र महामण्डल विधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मच रही धूम

 

-छठे दिन विधान में किये गए 256 अर्घ्य समर्पित

मड़ावरा(ललितपुर)। धर्मनगरी मड़ावरा में अष्टानिका महापर्व के पावन दिनों में आचार्य भगवन विद्यासागर जी महा मुनिराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण श्री अभय सागर महाराज, श्री प्रभात सागर महाराज, श्री निरीह सागर महाराज के मंगल सानिध्य व बाल ब्रह्मचारी मनोज भैया के निर्देशन में आयोजित किये जा रहे 1008 श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान में प्रभु भक्ति की बयार बह रही है और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से श्रद्धालु आनंदित हो रहे हैं।

विधान विमलेश कुमार, संतोष कुमार जैन, बजाज परिवार के सौजन्य से आयोजित हो रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में वर्णी नगर मड़ावरा के स्थानीय कलाकारों ने संस्कृति सर्राफ के निर्देशन में सती चन्दनवाला नाटक का मंचन महावीर विद्याविहार के विशाल देशनाग्रह में किया। नाटक के दौरान किये गए अभिनय और दृश्यों के मंचन को देखकर उपस्थित जनसमूह द्रवित हो गया।

हास्य कलाकार राजू सौंरया व अरुण बजाज नेनाटक में भील राजा का अभिनय कर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। आगामी आठ नवंबर तक आयोजित सिद्धचक्र महामण्डल विधान में प्रतिदिन ही नित्य-नियम, पूजा, विधान, शांतिधारा आदि के उपरांत बढ़ते क्रम में जिनेन्द्र प्रभु को अर्घ्य समर्पित किये जा रहे हैं। विधान के छठे दिन पुण्यार्जकों ने 256 अर्घ्य समर्पित किये।

महाआरती करने का सौभाग्य महेंद्र कुमार, विमलेश कुमार, संतोष कुमार पुण्यार्जक परिवार को प्राप्त हुआ। आयोजक मण्डल ने बताया कि सांध्यकालीन महाआरती भोपाल से आये संगीतकार भूपेंद्र एंड पार्टी की सुमधुर स्वर लहरियों के साथ की जा रही है। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आयोजन में सकल दिगम्बर जैन समाज व चातुर्मास व्यवस्था समिति का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page