समाचार

तारुण्य जैन ने जीता नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

नई दिल्ली. राजकुमार अजमेरा | तारुण्य जैन ने 23वीं आरएसएफआई नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता है। यह चैंपियनशिप नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बीते 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित हुई थी, जिसमें पूरे भारत से 18 राज्यों के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। कोडरमा समाज के मैत्री समूह के वरिष्ठ सदस्य मनीष सेठी और राज कुमार अजमेरा ने कहा कि जैन समाज के लिए गर्व की बात है कि अजय जैन और अंजू जैन के पुत्र तारुण्य जैन ने इस राष्ट्रीय स्तरीय रस्सी कूद प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते हैं।

ये मैडल भारतीय जनता पार्टी के सतीश उपाध्याय जी ने विजेताओं को प्रदान किए। गौरतलब है कि यह तारुण्य जैन का लगातार छठा स्वर्ण पदक है। वर्ष 2017 से लेकर अभी तक लगातार वह स्वर्ण पदक जीतते आ रहे हैं। तारुण्य जैन ने जापान में वर्ष 2019 में हुई अंतरराष्ट्रीय रस्सी कूद चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। उस वक्त उनकी उम्र 13 साल थी। उन्होंने अंडर-19 कैटेगरी में भाग लिया था। तारुण्य ने सितंबर 2022 में भी दिल्ली की राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

स्वर्ण पदक जीतने पर कोडरमा समाज के मंत्री ललित सेठी, युवा सम्राट सुरेश झांझरी, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, संजय -बबिता गंगवाल, बिनोद गंगवाल, संदीप सेठी, मनीष सेठी, धनबाद से प्रदीप-बुलबुल गंगवाल, मनोज-वंदना गंगवाल, चेन्नई से डॉक्टर सरिता जैन, कोलकोता से संजय-रितु जैन बैंगलोर से रंजू जैन, जयपुर से रेणु जैन, पॉन्डेचेरी से सिद्धि जैन ने उन्हें बधाई दी है। यह जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा और नवीन जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page